प्रवासी मुद्दे के लिए मंत्री नियुक्त करेगा केंद्र : शशि थरूर

तिरुवनंतपुरम, 13 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को आश्वस्त किया है कि प्रवासियों से संबंधित सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए स्वतंत्र प्रभार वाले एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्णकालिक सचिव की तत्काल नियुक्ति की जाएगी।

तिरुवनंतपुरम, 13 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को आश्वस्त किया है कि प्रवासियों से संबंधित सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए स्वतंत्र प्रभार वाले एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्णकालिक सचिव की तत्काल नियुक्ति की जाएगी।

संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली में हुई एक बैठक में यह बात हुई है।

थरूर ने कहा, “नरेंद्र मोदी सरकार ने जब प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का विदेश मंत्रालय में विलय का निर्णय लिया तब केरल ने कड़ी आपत्ति जताई थी।”

सुषमा स्वराज ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द ही स्वतंत्र प्रभार वाले एक राज्यमंत्री और एक पूर्णकालिक सचिव की नियुक्ति की जाएगी, जो भारतीय प्रवासियों, खासतौर से मध्यपूर्व से संबंधित सभी मामलों को देखेंगे।

मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने मंत्रालय के विलय के मुद्दे पर पिछले महीने मोदी और सुषमा से बात की थी।

तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अधीन कांग्रेस नेतृत्व वाली पहली संप्रग सरकार ने प्रवासी भारतीय मामलों का मंत्रालय बनाया था, जिसे केरल के नेता व्यालार रवि देखते थे।

केरल के प्रवासियों पर हुए हाल के एक अध्ययन में कहा गया है कि केरल के 23.63 लाख प्रवासियों में से 90 प्रतिशत लोग मध्यपूर्व के विभिन्न देशों में हैं, जिसमें से यूएई में सर्वाधिक 38.7 प्रतिशत और उसके बाद सऊदी अरब में 25.2 प्रतिशत लोग हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493