चेन्नई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। फेसबुक पेज पर 60 लाख से अधिक लाइक्स देख अभिनेत्री हंसिका मोटवानी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह साबित करता है कि प्रशंसक उन्हें कितना प्यार करते हैं। वह इससे उत्साहित हैं।
हंसिका ने फेसबुक पेज पर लिखा, “फेसबुक पर 60 लाख से अधिक लाइक्स। इतने लोग मुझे बेहद प्यार करते हैं। इसने मेरा दिन बना दिया। सभी को प्यार।”
दर्शकों के प्यार से अभिभूत हंसिका ने फैसला किया है कि वह फेसबुक पर प्रशंसकों से लाइव चैट करेंगी।
उन्होंने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि अब मैं अपने प्रशंसकों को समय दे सकती हूं। इस सोमवार (नवंबर 28) रात नौ बजे मिलते हैं।”
हंसिका फिलहाल तमिल फिल्म ‘बोगन’ की रिलीज के इंतजार में हैं। उनके पास दो तेलुगू फिल्में भी हैं।
dharmpath.com dharmpath