भारत के प्रति कास्त्रो का सहयोग हमेशा याद रहेगा : सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के निधन पर शोक जताते हुए शनिवार को कहा कि फिदेल को गुट निरपेक्ष आंदोलन में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

सोनिया गांधी ने कहा कि फिदेल (90) का निधन सिर्फ क्यूबा या एक विशेष विचारधारा के लिए ही अपूरणीय क्षति नहीं है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि फिदेल दमन एवं अत्याचार और लोगों की आवाज को दबाए जाने के प्रत्येक प्रयास के खिलाफ खड़े हुए थे।

उन्होंने कहा, “गुट निरपेक्ष आंदोलन में उनका योगदान और विभिन्न मंचों पर भारत के प्रति उनका सहयोग भारत के लोगों के दिल और जेहन में हमेशा रहेगा।”

क्यूबा के सरकारी टेलीविजन ने फिदेल के निधन की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493