प्रशंसकों को उनके पसंदीदा से मिलाना चाहते हैं श्यामक

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में 18 मार्च को आयोजित होने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्डस (टीओआईएफए) कार्यक्रम के लिए नृत्य प्रस्तुतियां तैयार कर रहे मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर का कहना है कि वह प्रशंसकों को उनके पसंदीदा बॉलीवुड सितारों से मिलाने की कोशिश करेंगे। टीओआईएफए का यह दूसरा संस्करण है।

डावर ने कहा, “प्रशंसक बॉलीवुड सितारों से मिलना पसंद करेंगे, इसलिए मैं उन्हें मिलाने की कोशिश करूंगा। बॉलीवुड दुबई और टीओआईएफए में बेहद लोकप्रिय है और भारतीय सिनेमा का बड़ा जश्न है।”

टीओआईएफए 2016 दुबई गल्फ एयर और स्प्लैश द्वारा प्रस्तुत होगा, यह दुबई स्पोर्ट्स सिटी में दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा।

शाहरुख खान, वरुण धवन, जैकलिन फर्नाडिस, करीना कपूर खान, यो यो हनी सिंह सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देंगी।

टीओआईएफए के पहले संस्करण का आयोजन 2013 में ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493