सलमान ने ‘सुल्तान’ के लिए बच्चों संग की शूटिंग

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग कर रहे सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक दर्जन से अधिक बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।

‘वांटेड’ अभिनेता के साथ तस्वीर क्लीक कराते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। स्कूल के बच्चों ने नीले और सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं, जबकि ‘दबंग’ स्टार को बच्चों के साथ बीच खड़ा देखा जा सकता है।

सलमान ने शुक्रवार रात ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘सुल्तान’ के सेट पर, इन बच्चों के साथ शूट”

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सुल्तान’ यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है।

फिल्म में सलमान एक पहलवान की भूमिका में हैं, जिसके लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा।

वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पहली बार बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493