प्रशांत किशोर जद (यू) के उपाध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रशांत किशोर को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। चुनावी रणनीतिकार किशोर के पार्टी में शामिल होने के एक महीने बाद उन्हें यह पद दिया गया है।

जद (यू) के प्रवक्ता और महासचिव के.सी.त्यागी ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें (प्रशांत किशोर) पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।”

प्रशांत किशोर (41) पूर्व में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी रह चुके हैं। वह इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के संस्थापक हैं। किशोर ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन के चुनाव प्रचार अभियान को सफलतापूर्वक चलाया था।

महागठबंधन में जद (यू), लालू प्रसाद का राजद व कांग्रेस पार्टी शामिल थीं और इसने भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को विधानसभा चुनाव में हराया था।

इसके बाद नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को अपना सलाहकार बनाया और कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493