प्रसिद्ध हिंदी लेखक नामवर सिंह का निधन

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी लेखक और आलोचक नामवर सिंह का यहां निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी लेखक और आलोचक नामवर सिंह का यहां निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

नामवर के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार रात उनका निधन हो गया।

लेखक व पत्रकार ओम थानवी ने कहा कि नामवर का अंतिम संस्कार बुधवार को लोधी शमशान में होगा।

उन्होंने कहा, “हिंदी साहित्य जगत अंधकार में डूब गया है। उल्लेखनीय विचारक और हिंदी साहित्य के एक अगुआ शख्सियत का निधन।”

नामवर सिंह ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी जहां से उन्होंने अपने शिक्षण करियर की शुरुआत भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493