प्राइवेट इंश्योरेंस क्षेत्र में 30 प्रतिशत तक भर्तियां बढ़ने की उम्मीद

incमुंबई : इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई में प्रस्तावित बढ़ोतरी के बीच एक्सपर्ट्स ने उम्मीद जताई है कि निजी बीमा कंपनियां मौजूदा वित्त वर्ष में भर्तियों में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी करेंगी। ग्लोबलहंट के एमडी सुनील गोयल ने कहा कि प्राइवेट इंश्योरेंस सेक्टर में रोजगार की संभावनाएं अच्छी हैं और लागत बढ़ने के बावजूद यह सेक्टर लगातार बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में और अधिक निवेश के मद्देनजर जॉब हायरिंग पिछले साल के मुकाबले 25-30 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। गोयल ने कहा कि अगर दुनिया भर में आर्थिक हालात बेहतर रहे तो भर्तियों में 40-50 प्रतिशत बढ़ोतरी भी मुमकिन है। बता दें कि केेंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई सीमा को 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने का फैसला किया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493