प्राइस, हेलर दोहराएंगे शादी की कसमें

लंदन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी शख्सियत केटी प्राइस और केरन हेलर, जिनका संबंध कथित रूप से टूटने के कगार पर है, तीसरी बार अपनी शादी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह जोड़ा देर से ही सही, हनीमून के लिए बारबडोस रवाना हुआ है। प्राइस ने पिछले दिनों अपने रिश्ते में तनाव का खुलासा किया था।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, प्राइस और हेलर एक लग्जरी होटल में रह रहे हैं और दोनों अपनी शादी को एक नया मौका देने का प्रयास कर रहे हैं। प्राइस ने अपने टीवी शो ‘लूज वूमेन’ से भी छुट्टी ले ली है।

‘द सन’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “वह (प्राइस) और हेलर बच्चों को घर पर छोड़कर अपनी शादी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।”

सूत्र के मुताबिक, दोनों ने पिछली बातों को भूलकर रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अपनी शादी की कसमें दोहराने का निश्चय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493