भारत ने 90 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को भारत पर जम्मू एवं कश्मीर में 2003 के संघर्ष विराम समझौते का 90 से ज्यादा बार उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को भारत पर जम्मू एवं कश्मीर में 2003 के संघर्ष विराम समझौते का 90 से ज्यादा बार उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने ट्वीट कर कहा, “भारत ने 2016 के दौरान 90 से ज्यादा बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया। इसे रोका जाना चाहिए।”

उन्होंने भारत को क्षेत्रीय शांति में रुकावट का प्रमुख जिम्मेदार ठहराते हुए देश पर पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए दोषारोपण, शत्रुतापूर्ण बयान और प्रचार के माध्यम से माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

जकारिया ने दावा किया कि पाकिस्तान ने कभी संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन नहीं किया और भारतीय मीडिया ने हमेशा संघर्ष विराम उल्लंघन की गलत खबरें दी हैं।

पाकिस्तान और भारतीय सीमा सुरक्षा जवानों के बीच रविवार को नियंत्रण रेखा के पर भारी गोलीबारी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493