प्राकृतिक आपदाओं में 3 साल में 58 जवानों की मौत

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। प्राकृतिक आपदाओं के कारण पिछले तीन सालों में 58 जवानों की मौत हो गई। राज्यसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने एक लिखित बयान में कहा कि वर्ष 2014 में प्राकृतिक आपदाओं में 12 जवानों की मौत हुई और एक घायल हो गया। वहीं, वर्ष 2015 में 24 जवानों की मौत हुई और छह घायल हो गए। 2016 में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 22 जवानों की जान चली गई।

इस साल जनवरी में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल के दो हिमस्खलनों की चपेट में आ जाने के कारण 15 जवानों की जान चली गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493