प्राचीन कलश की चोरी में 5 को 7 साल कैद

कंदाल (कंबोडिया), 27 अगस्त (आईएएनएस)। कंबोडिया की एक अदालत ने दिसंबर 2013 में एक मंदिर से एक प्राचीन सोने का कलश चुराने के मामले में पांच लोगों को सात साल के कारावास की सजा सुनाई है।

एक मीडिया रपट में कहा गया है कि यह कलश भगवान बुद्ध से संबंधित है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ओदोंग पर्वत पर स्थित मंदिर में हुई इस चोरी के मामले में मंदिर के चार सुरक्षाकर्मियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद सभी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था।

अदालत ने अपने फैसले में कहा, “अदालत सभी को सात साल कैद की सजा सुनाती है और प्रत्येक पर 2,000 डॉलर का जुर्माना लगाती है।”

कंबोडिया की 90 फीसदी आबादी बौैद्ध धर्म को मानती हैं और इसलिए यहां भगवान बुद्ध से जुड़ी चीजें सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493