इन पर तिआनजिन बंदरगाह में खतरनाक रसायनों के रखरखाव और इनके परिवहन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। तिआनजिन विस्फोटों में 139 लोगों की मौत हुई है।
सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटरेट द्वारा गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, इस मामले में सरकारी विभागों के अधिकारियों की कत्र्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और पद का दुरुपयोग करने के मामले में जांच की गई है। इन विभागों में शामिल हैं तिआनजिन स्थानीय परिवहन प्रबंधन प्रशासन, कार्य सुरक्षा नियामक एजेंसियां, भूमि संसाधन प्रशासन, तिआनजिन स्थानीय सीमाशुल्क कार्यालय और एक सरकारी बंदरगाह कंपनी।
इन नामजद अधिकारियों में तिआनजिन नगरपालिका परिवरन आयोग के प्रमुख वू डेई और तिआनजिन पोर्ट होल्डिंग्स कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष झेंग किंगवू शामिल हैं।
पुलिस ने तिआनजिन इंटरनेशनल रूहे लॉजिस्टिक्स कंपनी लिमिटेड के 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि इसी कंपनी के गोदाम में विस्फोट हुए थे। हिरासत में लिए गए लोगों में कंपनी के बोर्ड अध्यक्ष यू शूवेई, बोर्ड उपाध्यक्ष डोंग शेशुआन और कंपनी के तीन उपमहाप्रबंधक शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath