विश्व एथलेटिक्स : 20 किमी पैदलचाल में चुनौती पेश करेंगी सपना और खुशबीर

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की सपना और खुशबीर कौर शुक्रवार को विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी।

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की सपना और खुशबीर कौर शुक्रवार को विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी।

सपना पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही हैं जबकि खुशबीर मास्को में दो साल पहले 38वें स्थान पर रही थीं। खुशबीर ने एक घंटे 34.28 मिनट के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था।

इसके बाद खुशबीर ने अपना व्यक्तिगत समय सुधारा। 2014 में आयोजित वल्र्ड रेस वॉकिंग कप में खुशबीर ने एक घंटे 31.40 मिनट का समय निकाला और नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया।

इस सीजन में खुशबीर हालांकि अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। इस साल अब तक उनका सबसे अच्छा समय एक घंटा 33.58 मिनट रहा है।

दूसरी ओर, सपना ने इस सत्र में एक घंटा 35.36 मिनट का अपना सबसे अच्छा समय निकाला है। यह उनके अब तक के करियर का सबसे अच्छा समय है।

इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 50 धाविकाएं हिस्सा लेंगी। बीते संस्करण का खिताब जीतने वाली एलेना लाशमानोवा और रजत जीतने वाली रूस की ही अनीसा के. बीजिंग नहीं पहुंची हैं। ऐसे में मास्को में कांस्य जीतने वाली चीन की हांग लियू के पास शीर्ष स्थान पाने का मौका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493