भारत टिटनेस मुक्त घोषित : मोदी

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने घोषणा की है कि भारत में जच्चा-बच्चा टिटनेस मुक्त हैं।

मोदी ने यह बात जच्चा-बच्चा की असमय मौतों के मामलों में कमी लेने की पहल ‘कॉल टू एक्शन सम्मिट 2015’ के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विकासशील देशों को महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा।

मोदी ने भारत के पोलियो मुक्त होने पर गर्व जाहिर करते हुए कहा, “कई साझेदारों के साझा प्रयासों की बदौलत भारतीयों को पोलियो मुक्त घोषित किया गया है। मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि डब्ल्यूएचओ ने आज भारत को जच्चा-बच्चा संबंधी टिटनेस से मुक्त घोषित कर दिया है।”

इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन कॉल टू एक्शन में दुनियाभर से 600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे और जच्चा-बच्चा मृत्युदर में कमी लाने पर विचार-विमर्श करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और सेनेगल, दक्षिण सूडान, अफगानिस्तान एवं इथियोपिया सहित कई देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने इसमें शिरकत की।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, वैश्विक आबादी में 24 देशों का 36 फीसदी हिस्सा है और जच्चा-बच्चा मौतों के मामले में 70 फीसदी हिस्सा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493