प्राची देसाई ने पाकिस्तानी विज्ञापन ठुकराया

मुंबई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई ने एक पाकिस्तानी ब्यूटी ब्रांड के विज्ञापन का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान और भारत के तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया।

प्राची ने एक बयान में कहा, “फिलहाल मैं पाकिस्तान में कोई भी विज्ञापन नहीं करने जा रही। हां, मैंने ऐसे एक प्रस्ताव को ना कह दिया है, क्योंकि मुझे लगता है कि इसके लिए यह सही समय नहीं है।”

अभिनेत्री के करीबी सूत्र के अनुसार, “पाकिस्तान के एक ब्यूटी ब्रांड ने अपने उत्पाद के विज्ञापन के लिए प्राची से संपर्क किया था।”

सूत्र ने कहा, “लेकिन अभिनेत्री ने विनम्रता से यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय चल रही तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया। उन्हें लगा कि यह पाकिस्तानी उत्पादों के प्रचार का सही समय नहीं है।”

प्राची हाल में बड़े पर्दे पर फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में नजर आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493