हिमाचल में गर्म दिन, सर्द रातें

शिमला, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार का दिन गर्म दिन रहा। यहां अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान हिमांक के करीब या इससे नीचे रहा।

हालांकि, हिमाचल में 20 दिसंबर तक कम बारिश और बर्फबारी होगी।

लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में सबसे अधिक ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

कुल्लू जिले के मनाली में तापमान शून्य से कम रहा, जबकि किन्नूर जिले के कल्पा में यह एक डिग्री, मंडी में 4.5 डिग्री और धर्मशाला में 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिमला में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिमला में मौसम विभाग के मुताबिक, एक अक्टूबर तक लगभग 100 फीसदी कम बारिश रही। हमीरपुर, कांगड़ा और उना सर्वाधिक प्रभावित जिले रहे।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि राज्य में 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493