प्रिंस नरूला बनेंगे पहलवान

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘बाधो बहू’ में दिखाई देंगे।

‘एमटीवी रोडीज 2’, ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 8’ और ‘बिग बॉस 9’ जैसे लोकप्रिय नॉन फिक्शन शो के विजेता रह चुके प्रिंस पहलवान के रूप में दिखाई देंगे। धारावाहिक में उन्हें प्यार से लकी कहा जाएगा।

प्रिंस नरूला के मुताबिक, “मैं धारावाहिक को लेकर उत्साहित हूं। आप मुझे पहलवान के रूप में देखेंगे और मैं किरदार के साथ न्याय करने के लिए खुद पर काम कर रहा हूं। इसमें मैं हरियाणवी पहलवान के रूप में दिखाई दूंगा, जिसके लिए मैं खुद पर काम कर रहा हूं।”

प्रिंस ने कहा, “धारावाहिक और रियलिटी शो अलग-अलग हैं और मैंने इस अनुभव का आनंद लिया।”

‘बाधो बहू’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493