नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर माइग्रेशन के आयुक्त अर्देलियो वर्गास ने कहा कि 2013 में 86,000 विस्थापित लोग मेक्सिको के रास्ते अमेरिका पहुंचे थे, वहीं 2015 में यह संख्या 2,02,000 हो गई है।
उन्होंने कहा, “इन विस्थापितों में नाबालिगों की संख्या में 2013 के मुकाबले 2015 में 344 प्रतिशत की वृद्धि हुई।”
इनमें से अधिकांश लोग होंदुरास, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला और निकारगुआ के हैं, जबकि कई अफ्रीकी, हैती, एशियाई और क्यूबाई लोग भी आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath