प्रिंस विलियम्स की पत्नी ने देखा मरे का मैच

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। डचेज आफ कैंब्रिज एवं इंग्लैंड के राजकुमार विलियम्स की पत्नी कैथरीन ने सोमवार को विंबलडन में ब्रिटेन के एंडी मरे के मैच का लुत्फ उठाया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मरे अपने खिताब की रक्षा करने के लिए पहले दौर में कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुलबिक के खिलाफ उतरे थे।

सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मैच में मरे ने अपने विपक्षी को आसानी से मात दी।

यह पहली बार हुआ है कि 35 साल की कैथरीन विंबल्डन पैट्रन बनने के बाद क्लब आईं।

मरे ने इस मैच में अपने विपक्षी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4, 6-2 से मात दी। यह मैच एक घंटे 44 मिनट तक चला।

इस मैच में बारिश ने भी रुकावट डाली। मरे ने जब दो सेट जीत लिए थे और तीसरे सेट में 2-0 से आगे थे तभी बारिश ने दस्तक दी और मैच रोकना पड़ा। हालांकि कुछ देर बार बारिश रुक गई और मैच दोबारा शुरू हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493