लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी और स्पेन के रोबर्ट बॉतिस्ता ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
निशिकोरी और बॉतिस्ता ने सोमवार को पहले दौर में अपने-अपने मुकाबले जीत कर अच्छी शुरुआत की है।
नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त निशिकोरी ने एक घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में इटली के मार्को सेचेहिनाटो को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-0 से मात देते हुए दूसरे दौर में कदम रखा।
स्पेन के बॉतिस्ता ने आस्ट्रिया के आंद्रेस हेदर को सीधे सेटों में 6-3, 6-1, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे 37 मिनट तक चला।
dharmpath.com dharmpath