प्रिंस विलियम, केट मिडलटन बहुत सीधे-सादे : माधुरी

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के शाही दंपति प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के लिए रखे गए स्वागत समारोह में शामिल हुईं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि उनके लिए ‘उदार व सीधे-सादे’ इस युगल से मिलाने वाली ‘रात यादगार’ थी।

स्वागत समारोह यहां रविवार को द ताज महल पैलेस होटल में रखा गया था। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्य राय बच्चन, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, अनिल कपूर, करन जौहर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी, जैकलिन फर्नाडीज, अदिति राव हैदरी, फरहान अख्तर व अन्य नामचीन हस्तियां मौजूद थीं।

इस समारोह का मकसद चाइल्डलाइन इंडिया, मैजिक बस और डोर स्टेप स्कूल, इंडिया जैसे संगठनों के लिए आर्थिक मदद जुटाना था।

माधुरी ने एक बयान में कहा, “प्रिंस विलियम व केट मिडलटन से हुई मुलाकात सुखद थी। वे बहुत उदार व जमीन से जुड़े हुए हैं। यह बेहद यादगार रात थी। महाभोज कुछ देर ही चला, लेकिन यह एक यादगार शाम थी।”

माधुरी के साथ उनके डॉक्टर पति श्रीराम नेने भी शाही दंपति के स्वागत समारोह में शरीक हुए थे।

माधुरी आगे आगामी डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू केन डांस’ में निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगी, जो एंड टीवी पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493