ब्रिटेन के चेस्टरफील्ड शहर में रहने वाले जैक ने अपनी दाईं बांह पर ‘जैको 6.4.1912’ गुदवाया है। यह टैटू उनके उपनाम व जन्मतिथि का मिश्रण है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया कि टैटू गुदवाते समय उनमें कोई चिंता नहीं दिखी।
उनकी बेटी जायने गुडविन (55) ने भी ऐसा ही टैटू गुदवाया है। ‘एबीसी न्यूज’ ने जायने के हवाले से कहा, “मैं एक बार के लिए तो रोने-बिलखने लगी थी, लेकिन वह एकदम शांत थे।”
जैक को चुनौतियां पसंद हैं। 2014 में उन्होंने आइस-बकेट चैलेंज लेने वाले ब्रिटेन का सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
dharmpath.com dharmpath