प्रिंस हैरी, मगेन मार्कल के बच्चे को जन्म से पहले मिले तोहफे

केनबरा, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को मंगलवार को आस्ट्रेलिया में अपने आने वाले बच्चे के लिए पहला उपहार मिला।

एक दिन पहले ही केंसिंग्टन पैलेस ने बयान जारी करा कहा था कि अगले साल बसंत में मेगन बच्चे को जन्म देंगी।

जब डचेज मेगन को टॉय कंगारू और शीपस्किन बुट्स उपहारफलस्वरूप मिले तो उन्होंने खुशी से कहा, “हमारे बच्चे का पहला तोहफा।”

ये तोहफे क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के प्रतिनिधि और आस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल पीटर कोस्ग्रोव और उनकी पत्नी की ओर से दिए गए।

कोस्ग्रोव ने शाही जोड़े को अकुबरा हैट्स भी दिए, जो ग्रामीण आस्ट्रेलिया की पहचान है

प्रिंस हैरी और मेगन फिलहाल आस्ट्रेलिया, फिजी, टोंगा और न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493