मेरे प्रचार से कांग्रेस के वोट कटते हैं : दिग्विजय

भोपाल, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव के प्रचार से दूरी बना रखी है और आजकल उनका एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रचार से दूर रहने की वजह का खुलासा किया है।

दिग्विजय इस वीडियो में कह रहे हैं कि मेरे प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।

यह वीडियो उस समय का है जब वह कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के आवास पर गए थे।

इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं, “पार्टी जिस को भी टिकट दे उसे जिताइए, दुश्मन को भी टिकट मिले तो उसके लिए काम करिए। अगर काम नहीं किया तो कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। मैं तो प्रचार करने नहीं जा रहा क्योंकि मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।”

दिग्विजय इन दिनों पार्टी के प्रचार अभियान से दूर है। वह कभी-कभी पार्टी के मंचों पर नजर आ जाते हैं लेकिन भाषण नहीं देते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493