प्रियंका का बंबल में निवेश महिला सशक्तिकरण की ओर कदम

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। सामाजिक और डेटिंग एप बंबल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के निवेश का उद्देश्य समाज में बदलाव लाना और महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। इसे भारत में लॉन्च किया गया है।

व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने टिंडर छोड़ने के थोड़े ही समय बाद डेटिंग एप बंबल लॉन्च किया था। भारत पहला एशियाई देश है, जहां बंबल लॉन्च किया गया है।

हर्ड ने आईएएनएस से कहा, “प्रियंका चोपड़ा भारत में बंबल लाना चाहती थीं। हम हमेशा से इसे भारत में लाना चाहते थे लेकिन हमने सोचा था कि अभी इसमें काफी समय लग सकता है। जब प्रियंका और मैं डिनर के लिए एक दूसरे के बगल में बैठे थे, तो हमने प्लेनेट और हम क्या चाहते हैं इसे लेकर अपने मिशन और दृष्टिकोण पर बातचीत की।”

उन्होंने कहा, “हमने महसूस किया कि हम दुनिया भर में लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बहुत परवाह करते हैं और उन्होंने कहा कि आप बंबल के साथ जो कर रही हैं वह उल्लेखनीय है और यह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चलिए हम इसे भारत में लॉन्च करते हैं।”

उन्होंने कहा, “भारत में बंबल अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था और यह काफी लोकप्रिय हो रहा है। महज 30 फीसदी ही इसे केवल डेटिंग के लिए प्रयोग कर रहे हैं और काफ लोग इसका इस्तेमाल बिजनेस नेटवर्किं ग और दोस्त तलाशने के लिए करना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493