एलओसी पर भारतीय, पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी

श्रीनगर, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि बुधवार देर शाम उड़ी सेक्टर के कमालकोटे क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने स्वचालित हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया,”भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। गुरुवार सबह तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी रही। हमारी तरफ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

इसी इलाके में बुधवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में दो भारतीय जवान घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493