मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा द्वारा निर्मित मराठी फिल्म व्हेंटिलेटर’ को इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा के प्रोडक्शन बैनर ‘पर्पल पेबल पिक्चर’ द्वारा निर्मित है।
मुंबई में गुरुवार रात फिल्म की स्क्रीनिंग में कई दिग्गज फिल्मकार और सितारे पहुंचे।
इनमें फिल्म निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी शामिल थे। सभी ने फिल्म को सराहा।
इस फिल्म में भूमिका निभा रहे निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath