‘3 इडियट्स’ के निर्माता की ‘ऐ दिल..’ में दिलचस्पी नहीं

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान के साथ काम कर चुके फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने करन जौहर की हालिया रिलीज बहुचर्चित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अब तक नहीं देखी है और न ही इसे देखने में उनकी दिलचस्पी है।

मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ की स्क्रीनिंग के मौके पर उन्होंने इस बारे में बात की। उनसे गायक मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी की उस शिकायत के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के एक संवाद में उनके पिता का अपमान किया गया है।

इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने अब तक फिल्म नहीं देखी है।

मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ की स्क्रीनिंग पर अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी पहुंचे।

विधु विनोद चोपड़ा इन दिनों लेखक अभिजात जोशी के साथ ‘मार्कोस’ की पटकथा पर काम कर रहे हैं। अभिनेता संजय दत्त इस फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493