प्रियंका को पांचवीं बार मिला एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब

मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लगातार पांचवीं बार ‘एशिया की सबसे सेक्सी महिला’ घोषित किया गया है। इससे वह काफी खुश हैं।

लंदन के साप्ताहिक अखबार ‘इस्टर्न आई’ में प्रकाशित एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में प्रियंका का नाम सबसे ऊपर है।

प्रियंका ने इस पर ट्वीट किया, “इस पुरस्कार के लिए मुझे अपने मां और पिता को धन्यवाद देना चाहिए। मुझे यह पूरी तरह उनसे ही मिला है और यह आप सभी के प्यार के कारण है, जिसने मुझे पांचवी बार इस सूची में शीर्ष पर रखा। धन्यवाद इस्टर्न आई..आप जानते हैं कि किसी लड़की को कैसे खुश किया जा सकता है।”

इस सूची में टीवी अभिनेत्री निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री दीपिका पदुकोण तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493