प्रियंका गांधी आज से उप्र के चुनावी दौरे पर

लखनऊ, 27 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। वह आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से अपना संपर्क अभियान भी शुरू करेंगी। प्रियंका बुधवार को लखनऊ होते हुए अमेठी जाएंगी। वे इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी फिर शुक्रवार को वह अयोध्या जाएंगी।

प्रियंका बुधवार सुबह 10.20 बजे लखनऊ हवाईअड्डा पहुंचेंगी। यहां 10 मिनट रुककर अमेठी के लिए रवाना हो जाएगीं। वे जगदीशपुर और इन्हौना होते हुए करीब 1.30 बजे मुसाफिरखाना स्थित ए.एच. इंटर कॉलेज पहुंचेंगी जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम के लिए रात आठ बजे वे वहां से रायबरेली स्थित भूयेमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगी। गुरुवार को इसी गेस्ट हाउस में दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगी।

शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे भूयेमऊ गेस्ट हाउस से कुमारगंज होते हुए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा। प्रियंका शाम सात बजे फैजाबाद से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। जहां से रात 9.50 बजे दिल्ली चली जाएंगी।

गौरतलब है कि पहले प्रियंका गांधी को ट्रेन से अयोध्या आकर रोड शो करना था। लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493