भोपाल, 13 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी आज सोमवार को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही है। वे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी और इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी। प्रियंका गाांधी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी दोपहर 12.45 से 1.15 बजे तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। उसके बाद हेलिकॉप्टर से रतलाम पहुंचकर दोपहर दो बजे से तीन बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में मौजूद रहेंगी।
जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी हेलिकॉप्टर से रतलाम से इंदौर पहुंचेंगी और वहां कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में शाम चार बजे से छह बजे के बीच रोड शो करेंगी।
dharmpath.com dharmpath