प्रियंका गांधी को भोपाल, सलमान खान को इंदौर से चुनाव लड़ाने की मांग

भोपाल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की प्रमुख लोकसभा सीटों से दिग्गज लोगों को चुनाव लड़ाने की कांग्रेस की ओर से मांग उठ रही है। भोपाल से प्रियंका गांधी और इंदौर से फिल्म अभिनेता सलमान खान को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की गई है।

राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर लगा होर्डिग हर किसी का ध्यान खींच रहा है। यह होर्डिग कांग्रेस के नेताओं ने लगाया है। इस होर्डिग में प्रियंका गांधी को भोपाल से कांग्रेस की उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की गई है। होर्डिग में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी की भी तस्वीरें हैं।

इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को इंदौर से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सलमान को उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस को फायदा होगा।

इससे पहले कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान उर्फ गुड्डू चौहान ने पार्टी अध्यक्ष राहुल को पत्र लिखकर भेापाल संसदीय क्षेत्र से करीना कपूर को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493