प्रियंका चोपड़ा दिखेंगी ‘प्रोजेक्ट रनवे’ में

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘प्रोजेक्ट रनवे’ के 15वें संस्करण में दिखाई देंगी।

प्रियंका शो के अतिथि निर्णायकों में शामिल होंगी। शो नवोदित डिजाइनर्स पर केंद्रित है, जिन्हें न्यूयॉर्क फैशन वीक में संग्रह पेश करने का मौका दिया जाता है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस खबर का खुलासा करते हुए शो की मेजबान सुपरमॉडल हीदी क्लम और निर्णायकों नीना गार्सिया, जैक पोसेन और जॉर्जिया चैपमैन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “नमस्ते !! ‘प्रोजेक्ट रनवे’ पर। शीघ्र आ रही हूं। ‘प्रोजेक्ट रनवे’ सीजन 15! नीना गार्सिया, जैक पोसेन, हीदी क्लम और जॉर्जिया चैपमैन।”

यह दूसरा मौका है जब प्रियंका किसी अंतर्राष्ट्रीय टीवी शो में दिखाई देंगी। अभिनेत्री इससे पहले अमेरिकी शो ‘क्वोंटिको’ में अपने किरदार से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493