रियो डी जेनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की पदक तालिका में अमेरिका अब भी शीर्ष पर बरकरार है। उसके पास अब 19 पदक हैं, जिसमें से पांच स्वर्ण और सात रजत, सात कांस्य शामिल हैं।
इस तालिका में शीर्ष 10 देशों की सूची में अमेरिका के अलावा चीन, आस्ट्रेलिया, इटली, जापान, हंगरी, रूस, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और ब्रिटेन शामिल हैं।
पदक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज चीन के पास 13 पदक (पांच स्वर्ण, तीन रजत, पांच कांस्य) हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर शामिल आस्ट्रेलिया (चार स्वर्ण, तीन कांस्य) के पास सात पदक हैं।
इसके अलावा इटली (तीन स्वर्ण, चार रजत, दो कांस्य) चौथे, जापान पांचवे (तीन स्वर्ण, सात कांस्य) और हंगरी छठे (तीन स्वर्ण) स्थान पर हैं।
वहीं, रूस को सातवां (दो स्वर्ण, पांच रजत, तीन कांस्य), दक्षिण कोरिया आठवां (दो स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य), थाइलैंड नौवें (दो, एक रजत, एक कांस्य) और ब्रिटेन 10वें (एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य) स्थान पर काबिज है।
dharmpath.com dharmpath