प्रियंका नकारात्मक भूमिका में ज्यादा बेहतर : ड्वेन

लॉस एंजेलिस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के लिए वाहवाही लूट रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ काम कर रहे अभिनेता ड्वेन जॉनसन का मानना है कि वह नकारात्मक भूमिका ज्यादा अच्छे से निभाती हैं।

ड्वेन ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “वह (प्रियंका) भली हैं, लेकिन बुरी या नकारात्मक भूमिका ज्यादा अच्छे से निभाती हैं। ‘बेवॉच’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका खलनायिका की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म धारावाहिक ‘बेवॉच’ (1990) पर आधारित है।

‘द रॉक’ नाम से पहचाने जाने वाले ड्वेन ने इससे पहले प्रियंका का स्वागत करने की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

वीडियो में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493