वेनेजुएला, सऊदी अरब, रूस, कतर तेल कीमतों में स्थिरता लाने को तैयार

कतर में एक बैठक के बाद वेनेजुएला के तेल एवं खनन मंत्री इउलोगियो डेल पिनो ने एक ट्वीट की कि चार देशों के इस समूह में ओबीईसी (पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन) के तीन सदस्य और एक गैर-सदस्य रूस शामिल है। ये सभी जनवरी 2016 से ही तेल उत्पादन को रोकने और इराक व ईरान जैसे मुख्य तेल उत्पादक देशों के साथ एक समझौते के लिए तैयार हो गए हैं।

वेनेजुएला की राष्ट्रीय तेल कंपनी पीडीवीएसए ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि तेल मंत्रियों की इस साझेदारी ने इन कदमों के परिणामों पर नजर रखने के लिए एक निगरानी समिति के गठन का भी फैसला किया है।

डेल पिनो ने ट्वीट में लिखा, “हमें आज (मंगलवार) वेनेजुएला और अन्य देशों के लिए बाजार में स्थिरता लाने के एक ऐतिहासिक समझौते में सफलता मिली है।”

तेल की कीमतों में गिरवाट दर्ज आने के बाद वेनेजुएला सरकार का 2015 के मध्य से यह लक्ष्य रहा है कि वह तेल उत्पादन को रोकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493