प्रियंका-निक को ‘द स्काई इज ब्लू’ की टीम ने दी प्री-वेडिंग पार्टी

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका और गायक निक जोनस के मुंबई रवाना होने से पहले आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के सेट पर दोनों के लिए प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की गई।

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका और गायक निक जोनस के मुंबई रवाना होने से पहले आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के सेट पर दोनों के लिए प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की गई।

इस फिल्म का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

रॉय कपूर फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, “खूबसूरत भावी दुल्हन को शादी के बाद हमेशा प्यार, हंसी और खुशी मिले।”

प्रियंका, निक, निर्देशक शोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर पार्टी की तस्वीरों में नजर आ रहे हैं, साथ ही कई कैडंल्स के साथ केक और शैम्पेन बॉटल भी नजर आ रहा है। एक तस्वीर में सिद्धार्थ ने शैम्पेन की बॉटल पकड़ रखी है।

प्रियंका और निक शादी समारोह के पहले शनिवार रात मुंबई के लिए रवाना हो गए। विवाह संबंधी कार्यक्रम कथित रूप से 29 नवंबर से दो दिसंबर के बीच जोधपुर में होंगे।

शादी की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन दोनों की शादी की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493