प्रियंका ने संयुक्त राष्ट्र में लड़कियों के सशक्तीकरण पर जोर दिया

न्यूयॉर्क, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ के दौरान लड़कियों के सशक्तीकरण के बारे में बोला और तेजाब हमलों की शिकार महिलाओं की मदद मुहैया कराने के संबंध में काम कर रही एक महिला की तारीफ की।

बच्चियों के अधिकारों व लैंगिक समानता को लेकर मुखर रहने वाली प्रियंका ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी वाली एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक लड़की द्वारा सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ने को लेकर निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया है।

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, “संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज रात (मंगलवार) ‘ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह पुरस्कार लड़कियों द्वारा अपने जीवन को बदलने में निभाई गई भूमिका और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में की गई प्रगति को दर्शाते हैं।”

प्रियंका ने भारतीय युवती रिया शर्मा को लीडरशिप पुरस्कार प्रदान किया, जो तेजाब हमले से पीड़ित महिलाओं की मदद करती है और कहा कि उन्हें उन (रिया) पर गर्व है।

रिया ‘मेक लव नॉट स्कार्स’ की संस्थापक हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि लड़कियों के सशक्तीकरण का महत्व विषय पर बोलना और वैश्विक नेताओं को संबोधित करना उनके लिए सम्मान की बात रही।

प्रियंका ने कहा कि उन्हें यूनिसेफ की सबसे कम उम्र की सद्भावना दूत मुजून अल-मेलेहान से मिलने का अवसर मिला, जो सीरियाई लड़कियों की शिक्षा के लिए अद्भुत कार्य कर रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493