रूप दुर्गापाल जल्द काम पर लौटेंगी

मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने कहा कि उन्होंने फिटनेस पर दोबारा ध्यान देना शुरू कर दिया है और वह जल्द काम पर लौटेंगी। आंख में चोट के कारण वह कुछ सप्ताह से घर पर ही थीं।

इससे पहले ‘वारिस’ में नजर आ चुकीं दुर्गापाल इन दिनों गिटार बजाना सीख रही हैं।

रूप ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि गायिका होने के नाते गुनगुनाने के साथ एक उपकरण बजाना बेहतरीन है। मैंने दो महीने बाद फिर से व्यायाम शुरू कर दिया है, क्योंकि मैं एक प्रचार कार्यक्रम के लिए विदेश में थी और आंख में चोट के कारण कुछ सप्ताह से घर में ही थी।”

‘बालिका वधू’ में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित कर चुकीं रूप ने कहा कि वह किसी प्रेम कहानी या सामाजिक रूप से प्रासंगिक धारावाहिक में काम करना पसंद करेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं फिट हो रही हूं और जल्द ही धमाके के साथ वापसी करूंगी। मुझे कई ऑडिशंस के लिए फोन आए। मैं प्रेम कहानी या सामाजिक रूप से प्रासंगिक धारावाहिकों में काम करना पसंद करूंगी। नेटफ्लीक्स ऑरिजनल्स की तर्ज पर मैं बड़े पर्दे पर भी काम करना चाहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493