प्रियंका पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड के लिए नामांकित

लॉस एंजेलिस, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के लिए पीपुल्स च्वॉइस अवार्ड्स फेवरेट एक्ट्रेस इन अ न्यू टीवी सीरीज के लिए नामांकित की गई हैं। यह प्रियंका का पहला अंतर्राष्ट्रीय धारावाहिक है।

वह पहले ही साल में नामांकित होने पर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “वाह यह सम्मान की बात है! पहला साल और एक नामांकन। आपका (प्रशंसकों) शुक्रिया।”

इस धारावाहिक में जैक मैक्लॉघलिन, टेट एलिंगटन और ग्राहम रोजर्स भी हैं।

पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड एकमात्र ऐसा पुरस्कार है जिसमें फिल्मों, संगीत और टेलीविजन जगत की हस्तियों को सम्मानित करने के लिए आम लोग चुनते हैं।

पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रशंसक इस वार्षिक पुरस्कार शो की श्रेणियों, नामांकनों और विजेताओं को चुनते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493