आसुनसियोन (पराग्वे), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिका की अग्रणी फुटबाल टीम अर्जेटीना को रूस ओलम्पिक-2018 के क्वालीफाइंग मैच में पराग्वे ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक लिया।
अर्जेटीना मंगलवार को हुए मैच में अपने स्टार स्ट्राइकर और कप्तान लियोनेल मेसी के बगैर उतरी थी।
फीफा विश्व कप-2014 की उप-विजेता क्वालीफाइंग में दो मैच खेलकर सिर्फ एक अंक हासिल कर सकी है।
अर्जेटीना को पहले क्वालीफाइंग मुकाबले में इक्वेडोर के हाथों 0-2 से हार मिली थी।
मेसी के अलावा स्ट्राइकर सर्जियो आग्वेरो भी इस मैच में नहीं खेल सके और दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में अर्जेटीना का आक्रमण बिल्कुल अप्रभावी रहा।
उनकी जगह टीम में शामिल किए गए एंजेल डी मारिया और कार्लोस तेवेज भी कुछ खास नहीं कर सके।
मैच के बाद अर्जेटीना के कोच टाटा मार्टिनो ने कहा, “मैं इस मैच से संतुष्ट नहीं हूं। हालांकि खिलाड़ियों के प्रयास से मैं खुश हूं। मैं इसलिए नाखुश हूं, क्योंकि हमें यह मैच जीतना चाहिए था।”
dharmpath.com dharmpath