प्रियंका मैरी कॉम अवतार में लौटीं

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के प्रचार के लिए अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा अपने मैरी कॉम अवतार में लौट आई हैं।

सोमवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह एक दिवार चित्रकारी में उनके द्वारा निभाए गए मैरी कॉम के किरदार में नजर आ रही हैं।

साझा की गई तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, “बदलाव घर से शुरू होता है और मैं वायोकॉम 18 द्वारा मुंबई में इस दीवार चित्रकारी का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं। मैं सोचती हूं कि सार्वजिक स्थलों पर दीवार पेंटिंग, गै्रफिटी या म्यूरल (भित्तिचित्र) के रूप में कला खुशी लाती है और हम सभी को अपने क्षेत्र को साफ रखने के लिए प्रेरित करती है और हमारे आसपास की सुंदरता में योगदान देती है।”

उन्होंने कहा, “यह चकचक मुंबई, स्वच्छ भारत अभियान के प्रति काम करने को याद कराने में अपनी सेवा देता रहे।”

प्रियंका ने 2014 में आई बायोपिक ‘मैरी कॉम’ में बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493