प्रीमियर लीग का अनुभव लेने इंग्लैंड पहुंचे आईएसएल के आयोजक

लंदन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आयोजक और इसमें खेलने वाली आठ फ्रेंचाइजियों के चुनिंदा अधिकारी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं।

यह सभी यहां प्रीमियर लीग की एक कार्यशाला में हिस्सा लेंगे और दुनिया के इस सबसे सफल फुटबाल लीग की कार्यप्रणाली को आईएसएल के दूसरे संस्करण में लागू करने की कोशिश करेंगे।

वेबसाइट गोल डॉट कॉम के अनुसार यह कार्यशला बुधवार को शुरू हुई। इसके अलावा 23 सदस्यीय दल आर्सेनल, क्रिस्टल पैलेस, वेस्ट ब्रोमविक एल्बियन क्लबों का भी दौरा करेगा और उनकी कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश करेगा। इसमें लीग की रूप-रेखा, क्लबों के संचालन, उनकी ब्रांडिंग, प्रशंसकों से संवाद आदि विषय शामिल हैं।

फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की अध्यक्षा नीता अंबानी ने कहा, “हम प्रीमियर लीग के कुछ क्लबों से नाता जोड़ कर खुशी महसूस कर रहे हैं। इससे भारत में फुटबाल के विकास में मदद मिलेगी। प्रीमियर लीग विश्व का सबसे सफल फुटबाल लीग आयोजन है और इसका अनुभव आईएसएल के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493