लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। चेल्सी के मिडफील्डर सेस्क फाब्रेगास ने कहा कि बायर्न म्यूनिख के कोच पेप गार्डियोला इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबाल क्लब के कोच बनने के लिए काफी उत्सुक हैं।
बायर्न के साथ गार्डियोला का अनुबंध इस साल में समाप्त हो जाएगा और अब उनका नाम इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी से जोड़ा जा रहा है।
स्पेन के रेडियो ‘ओंडा सेरो’ के अनुसार, फाब्रेगास ने कहा, “मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि प्रीमियर लीग में पेप स्वयं का परीक्षण लेंगे। मैंने उनसे पहले बात की थी और मैं जानता हूं कि उन्हें यह क्लब काफी पसंद है।”
इंग्लिश प्रीमियर लीग में चेल्सी के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। वह लीग की सूची में 16वें स्थान पर है।
चेल्सी के खराब प्रदर्शन के बारे में फाब्रेगास ने कहा, “लीग में चीजें अभी सही नहीं चल रही हैं। पिछले सत्र में हम केवल चार मैच हारे थे और इस सत्र में तो हम गिनती ही भूल गए हैं।”
dharmpath.com dharmpath