प्रीमियर लीग : चेल्सी व एवर्टन का मैच ड्रॉ

लिवरपूल, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग के 19वें दौर के मुकाबले में गत विजेता चेल्सी ने यहां गुडिसन पार्क में मेजबान टीम एवर्टन से गोल रहित ड्रॉ मैच खेला।

मैच में शुरू से ही चेल्सी ने मेजबान टीम पर दवाब बनाए रखा लेकिन वह एवर्टन की रक्षापंक्ति और गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को भेदने में कामयाब नहीं हो पाई।

एवर्टन के 23 वर्षीय गोलकीपर ने पहले हाफ में पेर्दो के गोल करने के प्रयास पर शानदार बचाव किया। एवर्टन के डिफेंडर माइकल कीन और जेगिएलका ने भी पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेल्सी को गोल करने के ज्यादा मौके दिए।

दूसरे हाफ में भी मेहमान टीम ने एवर्टन पर दबाव बनाए रखा लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। इस ड्रॉ के बाद एवर्टन के 19 मैचों में 26 अंक हो गए हैं और वह 26 अंकों के साथ 9वें स्थान पर बनी हुई है। चेल्सी इतने ही मैचों में 39 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493