साउथैम्पटन, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल को सेंट मैरी स्टेडियम में हुए मुकाबले में साउथैम्पटन के हाथों 0-4 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
इसके साथ ही आर्सेनल ने अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका भी गंवा दिया।
पिछले मैच में मैनचेस्टर सिटी को हराने वाले आर्सेनल से उसके प्रशंसकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आर्सेनल इस मैच में अपेक्षा के अनुरूप बिल्कुल प्रदर्शन नहीं कर सका।
लगातार तीन जीत के बाद सैंट मैरी स्टेडियम में उतरी आर्सेनल में न तो वह पैनापन नजर आया और न ही टीम अपने लिए सही मौके ही तलाश सकी।
आर्सेनल के औसत प्रदर्शन का फायदा उठाते हुए मैच के 19वें मिनट में कूको मार्टिना ने 30 गज की दूरी से पहला गोल किया।
साउथैम्टन ने लगातार हमले जारी रखे हालांकि उनके अगले दो गोल फाउल और ऑफसाइड के कारण नहीं दिए गए।
मध्यांतर के 10 मिनट बाद शेन लोंग ने एस. मेन से मिले पास पर शानदार गोल किया और अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया, जिसे जोस फोंटे ने 69वें मिनट में 3-0 कर दिया।
एस लोंग ने इंजुरी टाइम में अपना दूसरा शानदार गोल दागा और साउथैम्पटन को 4-0 से बड़ी जीत दिला दी।
dharmpath.com dharmpath