प्रीमियर लीग : वेस्ट हैम ने एवर्टन को 3-1 से हराया

लिवरपूल (इंग्लैंड), 17 सितम्बर (आईएएनएस)। वेस्ट हैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 2018-19 सीजन में अपने हार के क्रम को तोड़ते हुए पांचवें दौर के मुकाबले में रविवार को यहां एवर्टन को 3-1 से करारी शिकस्त दी।

इस सीजन में वेस्ट हैम की यह पहली जीत है। इससे पहले, उसे लागातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के साथ ही लंदन स्थित क्लब तालिका में 16वें स्थान पर पहुंच गया है जबकि एवर्टन हार के कारण 10वें पायदान पर खिसक गया है।

गुडिसन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में वेस्ट हैम ने शुरुआत से ही मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। वेस्ट हैम के पास बॉल पोजेशन कम था लेकिन उनके फारवर्ड खिलाड़ियों ने बेहतरीन आक्रामक खेल दिखाया।

मैच के 11वें मिनट में आंद्रेई यार्मालेंको ने गोल दागकर वेस्ट हैम को बढ़त दिला दी। मेहमान टीम के लिए दूसरा गोल यार्मालेंको ने 31वें मिनट में दागा।

मेजबान टीम ने भी पहले हाफ के इंजुरी टाइम (47वें मिनट) में गोल के अंतर को कम किया। एवर्टन के लिए यह आइसलैंड के जुल्फि सिगडसन ने किया।

दूसरे हाफ में दानों टीमो के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। वेस्ट हैम हालांकि, इस हाफ में भी एक गोल करने में कामयाब रहा। 61वें मिनट में स्ट्राइकर मार्को अरनाटोविक ने गोल करके मेहमान टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493