एलिजा डुश्कू ने पीटर पलान्जियन से शादी रचाई

लॉस एंजिल्स, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एलिजा डुश्कू ने अपनी शादी का खुलासा करते हुए कहा कि वह अगस्त में पीटर पलान्जियन के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं।

ईआनलाइन डॉट काम की रिपोर्ट के अनुसार, डुश्कू व पलान्जियन ने बोस्टन पब्लिक लाइब्रेरी के बगीचे में शादी रचाई। पलान्जियन (54) इंटरकॉन्टिनेंटल रियल एस्टेट कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

डुश्कू ने अपनी शादी की खबर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

साझा की गई तस्वीर में 37 साल की दुल्हन बिना बांह वाले एक गाउन में और पलान्जियन नेवी सूट में दिख रहे हैं। जोड़े ने जून 2017 में सगाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493