मप्र : राहुल गांधी ने खाया समोसा, पी चाय

भोपाल, 17 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां रोड शो के दौरान एक स्थान पर उतरकर समोसा खाया और चाय पी।

इस दौरान उनके साथ सांसद और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ व प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।

राहुल गांधी विशेष विमान से भोपाल हवाईअड्डे पहुंचे, जहां कांग्रेसी नेताओं ने उनकी अगवानी की। वह हवाईअड्डे से कार से लालघाटी चौराहे पहुंचे। यहीं से उनका रोड शो शुरू हुआ।

उनका रोड शो जब पुराने भोपाल से गुजर रहा था, तभी वह बस से उतरे और राजू टी स्टॉल पर खड़े होकर उन्होंने समोसा खाया और चाय पी।

राहुल इस दौरान चार मिनट रुके। युवाओं ने यहां राहुल के साथ सेल्फी ली। राहुल ने दुकानदार से समोसे के बारे में कुछ पूछा भी।

राहुल के इस दौरे को ‘संकल्प यात्रा’ का नाम दिया गया है। वह बस की आगे की सीट पर सवार हैं। यह बस पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493